दिल्ली, 29 नवंबर
राजधानी दिल्ली में विश्वास नगर इलाके में रविवार सुबह-सुबह एक घर में भीषण आग लग गई। आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और प्रशासन मौके पर पहुंचा। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
दमकलकर्मियों ने घर से 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर तैनात डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया और दो लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।
शुरूआती जांच में सामने आया कि घर में आग ग्राउंड फ्लोर पर बने ई-रिक्शा पार्किंग और चार्जिंग पॉइंट में लगी। चार्जिंग पॉइंट में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रुप ले लिया। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही सामने आएगा।
अन्य खबरें जानें –



