Ambala Fire:
अंबाला शहर स्थित एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट में एक दुकान में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई। इसके बाद कड़ी में शकत के बाद आग पर काबू पाया गया है। एक दुकान में लगी आग में पूरे कपड़ा मार्केट की दुकानदारों की साल से अटका दी, क्योंकि अंबाला शहर की कपड़ा मार्केट और बहुत पुरानी है।
एक साथ ही कई दुकानें बनी हुई है। जिसकी वजह से आसपास की दुकानों में भी आग का खतरा बना रहता है। इस बारे में जानकारी देते हुए कपड़ा मार्केट के व्यापारियों ने बताया कि लगभग 1 घंटे पहले उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड और प्रशासन को फोन किया और लोगों से अपील की की मार्केट से अतिक्रमण हटा ले ताकि फायर ब्रिगेड की गाड़ी को आने में कोई दिक्कत ना हो हालांकि अब आग पर काबू पा लिया गया है।
अन्य ख़बरें जानें-
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



