REWARI में मानसिक तनाव के चलते ट्रेन के आगे कूदकर चार बच्चों के पिता ने दी जान, GRP जांच में जुटी

रेवाड़ी 12 जुलाई हरियाणा के रेवाड़ी जिले में मानसिक तनाव के चलते एक व्यक्ति द्वारा पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने…

रेवाड़ी
रेवाड़ी 12 जुलाई

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में मानसिक तनाव के चलते एक व्यक्ति द्वारा पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव गादला निवासी 38 वर्षीय सोमवीर के रूप में हुई है। वह तीन बेटियों और एक बेटे का पिता था। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। GRP थाना के SI कृष्ण ने बताया कि शनिवार रात रोहतक से रेवाड़ी आ रही पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर सोमवीर ने आत्महत्या कर ली।

यह घटना पाल्हावास और माछरौली रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। रात करीब आठ बजे GRP को सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। GRP के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

अन्य खबरें जानें-

KARNAL के तरावड़ी में देर रात हुआ सड़क हादसा, सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *