KARNAL के तरावड़ी में देर रात हुआ सड़क हादसा, सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत

करनाल 12 जुलाई दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर करनाल के  तरावड़ी से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। देर रात जीटी रोड पार…

करनाल
करनाल 12 जुलाई

दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर करनाल के  तरावड़ी से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। देर रात जीटी रोड पार कर पानी लेने जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह दर्दनाक हादसा देर रात करीब एक बजे दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर तरावड़ी बस स्टैंड के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।नेपाल निवासी वाहन चालक भगत ने बताया कि मृतक युवक ठियोग, शिमला से उसकी गाड़ी में बैठा था और उत्तर प्रदेश के बैराइज जा रहा था।

तरावड़ी के पास गाड़ी खराब होने पर युवक पानी लेने के लिए जीटी रोड पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा सके। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के मॉर्चरी हाउस में भिजवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ।

अन्य खबरें जानें-

FARIDABAD में आगरा कैनाल में लगाई युवक और युवती ने छलांग, पास में खड़ी कार से मिले खून के घब्बे, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *