नूंह 12 जुलाई
नूंह जिले के गांव मामलिका निवासी मुस्ताक की हाइड्रोजन गैस सिलेंडर फटने से हुई दर्दनाक मौत के बाद जमीयत उलेमा-ए-मेवात का एक प्रतिनिधिमंडल उनके घर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया और जिला प्रशासन से परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की।
जमीयत उलेमा-ए-मेवात के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मुस्ताक गांव-गांव जाकर गुब्बारे बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे और वही परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। हादसे के बाद उनकी पत्नी और छोटे-छोटे बच्चों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से राहत कोष से आर्थिक सहायता देने की मांग करते हुए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और सक्षम लोगों से भी परिवार की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
अन्य खबरें जानें-



