IND vs SL T20 Highlights : तीसरे टी-20 में भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हरायाः शेफाली और स्मृति की तूफ़ानी बल्लेबाज़ी, साथ बनाए नए रिकॉर्ड

Smriti Mandhana- Shafali Verma Record In INDvsSL T20 Highlights: भारत महिला क्रिकेट टीम ने चौथे टी20 (IND vs SL T20 Highlights) में श्रीलंका को 30…

INDvsSL T20 Highlights:

Smriti Mandhana- Shafali Verma Record In INDvsSL T20 Highlights:

भारत महिला क्रिकेट टीम ने चौथे टी20 (IND vs SL T20 Highlights) में श्रीलंका को 30 रन से हरा दिया. रविवार को तिरुवनंतपरम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में दो विकेट पर 221 रन बनाए.

जवाब में श्रीलंका की टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 191 रन बना सकी. उनके लिए कप्तान चामरी अटापट्टू ने सर्वाधिक 52 रनों की पारी खेली. भारत के लिए अरुंधति रेड्डी और वैष्णवी शर्मा ने दो-दो विकेट लिए जबकि श्री चरणी ने एक सफलता हासिल की.

IND vs SL T20 Highlights: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड-

स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा की जोड़ी ने अब तक 3,107 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलिसा हीली और बेथ मूनी की जोड़ी दूसरे स्थान पर है, जिसने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2,720 रनों की साझेदारी की है. रविवार को खेले गए मुकाबले में मंधाना-शेफाली की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 15.2 ओवरों में 162 रन जुटाए. यह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है.

Smriti Mandhana- Shafali Verma Record In T 20 Cricket
Smriti Mandhana- Shafali Verma

 

 

 

 

 

 

इससे पहले, साल 2019 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने शुरुआती विकेट के लिए 143 रन जोड़े थे. महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 100 या उससे अधिक ओपनिंग साझेदारी के मामले में मंधाना-शेफाली की जोड़ी संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गई है. इस जोड़ी ने 4 बार यह कारनामा किया है. एलिसा हीली-बेथ मूनी की जोड़ी भी 4 बार ऐसा कर चुकी है. इस लिस्ट में यूएई की ईशा ओझा-तीर्था सतीश की जोड़ी शीर्ष पर है, जिन्होंने 6 बार शतकीय साझेदारी की हैं.

अन्य खबरें जानें-
Gurugram Accident: गुरुग्राम में नशे से धुत कैब चालक ने एक दर्जन को रौंदा, स्कूटी हुई चकनाचूर, महिला की हालत गंभीर
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *