Gurugram Kidnapping Case:
गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि इन्होंने एक EECO गाड़ी में युवक का अपरहण किया कर 25 हजार की मांग की थी. इसी पर कार्रवाई के चलते इन्हें पकड़ा. दोनों पर पहले से ही किड़नेपिंग समेत अन्य चार मामले दर्ज है. दोनों बेल पर बाहर थे.
युवको का अपहरण कर 25 हजार की मांग-
आरोपी गुरुग्राम के बंधवाड़ी क्षेत्र के रहने वाले है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने ईको कार में एक युवक का अपहरण किया था और उसे बंधक बनाकर उसके परिजनों से 25 हजार रुपये की फिरौती की मांग की गई थी. अपहरण की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को दबोच लिया. अरोपियों कि पहचान दिपक (25) और विकास भिवाड़ (26 ) के रूप में की है. इंटेरोगेशन में पता चला कि दोनों अरोपी फरवरी से बेल में बाहर आए थे. उसके बाद इस घटना को अंजाम दिया.
किडनैपिंग सहित संगीन धाराओं में मामले दर्ज-
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं. आरोपियों के खिलाफ पहले से ही किडनैपिंग सहित अन्य संगीन धाराओं में कुल चार मामले दर्ज हैं. दोनों आरोपी जमानत पर बाहर आए हुए थे और दोबारा पैसों की लालच में अपहरण जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे थे. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे इससे पहले और कितनी वारदातों में शामिल रहे हैं. मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है.



