Haryana: हरियाणा का बनेगा नया जिलाः सीएम सैनी ने की घोषणा, हिसार से अलग होगा हांसी, एक हफ्ते में होगी अधिसुचना

Haryana New District: हरियाणा राज्य में जिलों की संख्या बढ़ने वाली है. राज्य में 23वें जिले की घोषणा की गई है. इसको लेकर सीएम नायब…

Haryana New District:

हरियाणा राज्य में जिलों की संख्या बढ़ने वाली है. राज्य में 23वें जिले की घोषणा की गई है. इसको लेकर सीएम नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हांसी में रैली के दौरान यह घोषणा की है. सीएम नायब सैनी हांसी में विकास रैली में पहुंचे थे. हांसी को जिला बनाने को लेकर पिछले काफी समय से मांग की जा रही है. बताया जा रहा है कि इसकी अधिसुचना 1 हफ्ते में जारी की जाएगी.

हरियाणा 7 राज्यों से 22 राज्यों का सफर-

पंजाब से अलग होकर हरियाणा का गठन के समय सूबे में सात जिले थे. हरियाणा के गठन के करीब छह साल बाद तत्कालीन सीएम चौधरी बंसीलाल ने 22 दिसम्बर 1972 को भिवानी के साथ सोनीपत को जिला बनाया. हरियाणा का 22वां जिला चरखी दादरी को तत्कालीन सीएम मनोहर लाल ने 4 दिसम्बर 2016 को गठन किया. चौधरी बंसीलाल ने अपने कार्यकाल में 6 जिले बनाए. वहीं चौधरी देवीलाल ने अपने कार्यकाल में 4 जिले बनाए, चौधरी भजनलाल ने अपने कार्यकाल में 2 जिलों का गठन किया. वहीं दो जिलों का गठन चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में हुआ, तो एक जिला चरखी दादरी मनोहर लाल ने बनाया. अब 23वें जिले की घोषणा मौजूदा सीएम नायब सिंह सैनी ने की है..

नए जिले मे शामिल गांव-

हांसी हिसार से अलग होकर बनेगा. हांसी,में नारनौद और भवानी खेड़ा के गावों को शामिल किया जा सकता है. 10 दिसंबर को चंडीगढ़ में कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक भी हुई थी और उसमें भी हांसी को नया जिला बनाने के मुद्दे पर चर्चा हुई थी और मीटिंग में हांसी के विधायक विनोद भयाना भी शामिल हुए और उन्होंने हांसी को पूर्ण जिला बनाने का समर्थन किया. इससे पहले, 2024 में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान भी सीएम नायब सैनी ने लोगों से वादा किया था कि वह हांसी को नया जिला बनाएंगे. हांसी के अलावा, करीब 10 और नए जिले बनाने का प्रस्ताव सरकार के पास आया है.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *