Bangladesh/Pakistan: मुहम्मद यूनुस ने पाक जनरल को गिफ्ट की किताब, किताब के नक्शे में पूर्वोत्तर को दिखाया देश का हिस्सा, हुआ विवाद

Bangladesh Pakistan Map Controversy: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस द्वारा पाकिस्तान के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमिटी के जनरल साहिर शमशाद मिर्जा…

Bangladesh Pakistan Map Controversy:

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस द्वारा पाकिस्तान के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमिटी के जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को दी गई एक कॉफी टेबल बुक को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. मोहम्मद यूनुस ने पाकिस्तानी जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को एक विवादास्पद किताब आर्ट ऑफ ट्रायम्फ भेंट की, इस किताब के कवर पर छपे नक्शे में भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को बांग्लादेश का हिस्सा दिखाया गया है. यूनुस के इस कदम को भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र के मुद्दे पर कूटनीतिक हलचल उत्पन्न करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

कई बांग्लादेशी सोशल मीडिया हैंडल्स ने दावा किया है कि यह नक्शा नहीं, बल्कि बांग्लादेश के झंडे की एक कलात्मक पेंटिंग है. हालांकि, इस पर बांग्लादेश सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. यह मुलाकात ढाका के स्टेट गेस्ट हाउस ‘जमुना’ में हुई थी, जहां दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और रक्षा सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.

पहले भी बांग्लादेश खड़ा कर चुका है विवाद-

यह पहला मौका नहीं है जब बांग्लादेश के किसी अधिकारी या प्रतिनिधि द्वारा ऐसा विवाद खड़ा हुआ है. दिसंबर 2024 में भारत ने ढाका के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया था, जब अंतरिम सरकार के एक सलाहकार महफूज आलम ने फेसबुक पर ऐसा नक्शा शेयर किया था जिसमें पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम के कुछ हिस्सों को बांग्लादेश का हिस्सा बताया गया था. भारत के विदेश मंत्रालय ने उस समय इस पोस्ट को अस्वीकार्य और गैर-जिम्मेदाराना बताया.

पीएम मोदी की यूनुस को सलाह-

इससे पहले, मुहम्मद यूनुस ने भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र को लैंडलॉक्ड बताते हुए चीन को विस्तार का न्योता दिया था. उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश ‘गार्जियन ऑफ द ओशन’ बन सकता है. हालांकि, भारत ने इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. बाद में पीएम मोदी ने बैंकॉक में BIMSTEC शिखर सम्मेलन के दौरान यूनुस से मुलाकात में उन्हें सलाह दी थी कि ऐसे बयान न दें जो माहौल खराब करें.

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *