लखनऊ में दहेज उत्पीड़न का मामला; कांस्टेबल की पत्नी ने की आत्महत्या, पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप

Lucknow News: लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र में एक सिपाही की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका सौम्या कश्यप ने आत्महत्या से…

Lucknow News: लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र में एक सिपाही की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका सौम्या कश्यप ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने अपने पति अनुराग सिंह, जेठ और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया.

सौम्या ने वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई और कहा कि उसके पति और ससुराल वाले उसे परेशान करते हैं और उसके पति की दूसरी शादी कराना चाहते हैं.

वीडियो में महिला ने कहा, “मुझे टॉर्चर किया जाता है, मारा-पीटा जाता है, दहेज के लिए परेशान किया जाता है. अगर मैं मर जाऊं तो मेरी एक ही प्रार्थना है कि इन लोगों को छोड़ा न जाए.” सौम्या ने यह भी कहा कि उसने न्याय के लिए हर जगह गुहार लगाई, लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

चार महीने पहले ही थी लव मैरिज
सौम्या और अनुराग सिंह की शादी चार महीने पहले लव मैरिज के रूप में हुई थी. लेकिन शादी के बाद सौम्या को ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ना का सामना करना पड़ा. बताया जा रहा है कि अनुराग के परिवार वाले दहेज न लाने के कारण सौम्या से नाराज थे और उसे लगातार ताने देते थे. इतना ही नहीं, सौम्या ने अपने वीडियो में आरोप लगाया कि पति अनुराग उस पर दूसरी शादी का दबाव डाल रहा था और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था.

ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप
सौम्या के परिवार का आरोप है कि ससुराल वालों की दहेज की मांग और लगातार उत्पीड़न के कारण वह मानसिक रूप से टूट चुकी थी. हैरानी की बात है कि अनुराग का परिवार थाने परिसर में ही रहता है, इसके बावजूद सौम्या की पीड़ा किसी के ध्यान में नहीं आई.

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. सौम्या का इंस्टाग्राम वीडियो इस जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकता है. पुलिस ने अनुराग और उसके परिवार वालों से पूछताछ शुरू की है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सौम्या को आत्महत्या के लिए किस हद तक मजबूर किया गया.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *