जूस डाइट का खतरनाक परिणाम;17 साल के लड़के की मौत, यूट्यूब से सीखी थी डाइट

TaminNadu: तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में एक 17 वर्षीय किशोर शक्तीस्वरन की मौत हो गई, जो तीन महीने से केवल फलों का जूस पीकर अपना…

TaminNadu: तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में एक 17 वर्षीय किशोर शक्तीस्वरन की मौत हो गई, जो तीन महीने से केवल फलों का जूस पीकर अपना जीवन यापन कर रहा था. उसने खाना पूरी तरह से छोड़ दिया था और यह डाइट उसने यूट्यूब पर देखे गए एक वीडियो से अपनाई थी. हैरानी की बात है कि उसने डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह नहीं ली थी, जो उसके लिए जानलेवा साबित हुई.

सांस लेने में तकलीफ और अचानक मौत
गुरुवार को घर में पूजा थी और पहली बार उसने थोड़ा ठोस खाना खाया. इसके कुछ देर बाद ही उसे उल्टी हुई, काफी बेचैनी हुई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा. उसे बचाने की कोशिश की गई लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.

वजन को लेकर था परेशान
इलाके के लोगों और पड़ोसियों ने बताया कि वह बचपन से ही अपने वजन को लेकर परेशान रहता था.वह खेलकूद से दूर रहता और अब जब उसने तिरुचिरापल्ली के एक कॉलेज में एडमिशन लिया था, तो वह वहां जाने से पहले वजन घटाना चाहता था. इस वजह से उसने तीन महीने से सिर्फ जूस पीना शुरू कर दिया था और साथ ही कुछ दवाइयां भी ले रहा था और व्यायाम भी शुरू किया था.

यूट्यूब से सीखी गई डाइट का खतरनाक परिणाम

शक्तीस्वरन की मौत ने एक बार फिर से सोशल मीडिया और यूट्यूब पर दी जाने वाली स्वास्थ्य सलाह की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बिना डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह के किसी भी डाइट को अपनाना खतरनाक हो सकता है, खासकर जब बात किशोरों की हो.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञ और डॉक्टर बार-बार चेतावनी देते हैं कि बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी कड़ी डाइट अपनाना खतरनाक हो सकता है, खासकर जब यह सोशल मीडिया या यूट्यूब से सीखी गई हो.किशोरों को विशेष रूप से ऐसी डाइट से बचना चाहिए और कोई भी बड़ा बदलाव करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह लेना अनिवार्य है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *