CGC Jhanjeri Mohali: सीजीसी झंजेरी मोहाली में 14वें सेशन की शुरुआत पर श्री अखंड पाठ साहिब का आयोजन

CGC Jhanjeri Mohali: सीजीसी झंजेरी मोहाली, द्वारा अपने 14वें सेशन की शुरुआत के मौके पर श्री अखंड पाठ साहिब के दिव्य समागम का आयोजन किया…

CGC Jhanjeri Mohali: सीजीसी झंजेरी मोहाली, द्वारा अपने 14वें सेशन की शुरुआत के मौके पर श्री अखंड पाठ साहिब के दिव्य समागम का आयोजन किया गया आप को बता दें कि इस पवित्र समारोह का आयोजन भक्ति और विनम्रता और श्रद्धा की भावना के तहत किया गया था. पूरे दो दिनों तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का भावपूर्ण पाठ परिसर में गूंजता रहा, जिसे से पूरा कैंपस एक रूहानी रंग में रंगा गया. इस दिव्य श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का समापन ज्ञान, एकता और निरंतर प्रगति और सरबत्त के भले की सामूहिक अरदास के साथ हुआ. यह शुभ अवसर शैक्षणिक सेशन 2025-26 के शुभारंभ का भी प्रतीक है, जिसके तहत सीजीसी झंजेरी अपने निरंतर बढ़ते परिवार में नए छात्रों के स्वागत के पूरी तरह लिए तैयार है.

श्री अखण्ड पाठ साहिब का आयोजन संस्था की न सिर्फ अकादमिक यात्रा का प्रतीक है, बल्कि भावी पीढ़ियों के अच्छे मार्गदर्शन और शक्ति के लिए एक आह्वान भी था. इस रूहानी समारोह का समापन भावपूर्ण कीर्तन, अरदास और गुरु का लंगर के साथ हुआ, जिसमें, फैकल्टी, स्टाफ, छात्र और मैनेजमेंट के साथ – साथ पूरा सीजीसी ग्रुप ने पूरी विनम्रता,के साथ हाजरी भरी. जिस तरह सीजीसी झंजेरी एक शैक्षणिक वर्ष की ओर अग्रसर है, वैसे ही यह करुणा, सेवा, लचीलेपन और शैक्षणिक उत्कृष्टता के मूल्यों पर आधारित है.

श्री अखंड पाठ साहिब की दिव्य ऊर्जा ने आने वाले वर्ष के लिए एक सुंदर मार्ग निर्धारित किया है सीजीसी झंजेरी उन सभी प्रतिभाशाली छात्रों का दिल से स्वागत करने के लिए तैयार है, जिनके लिए यह संस्थान जल्द ही उनका घर होगा, जो यहां से अपने सफल और उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत करेंगे.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *