Uttrakhand News: अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा; यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 1 की मौत, 10 लापता

Uttrakhand Bus accident news: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में 18 यात्रियों को ले जा रही एक बस के अलकनंदा नदी में गिर जाने से कम…

Uttrakhand Bus accident news: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में 18 यात्रियों को ले जा रही एक बस के अलकनंदा नदी में गिर जाने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 10 अन्य लापता हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया है.

एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के प्रयासों से अब तक 18 में से 7 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 11 लोग अभी भी लापता हैं. उनकी तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से केदारनाथ और रुद्रप्रयाग के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के कारण अलकनंदा नंदी में भी पानी का प्रवाह बढ़ रहा है.

ऐसे में कहा जा रहा है कि बस के तेज बहाव में गिरने से कई यात्री उसके तेज बहाव में बह गए. प्रशासन फिलहाल बचाव कार्य में लगा हुआ है. इस दुर्घटना में अब तक एक व्यक्ति की मौत की खबर है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *