Punjab-Haryana Weather Update: मौसम विभाग ने आज पंजाब में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में जून माह सामान्य रहा है, जो एक अच्छा संकेत है. इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में राज्य के तापमान में 2.9 डिग्री की गिरावट आई है, जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम है.(Punjab-Haryana Weather Update)
पंजाब में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया जो 36.1 डिग्री रहा. (Punjab Weather Update) इसके साथ ही बुधवार शाम तक अमृतसर में 30 मिमी, पटियाला में 16 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में 1 मिमी, होशियारपुर में 0.5 मिमी और रोपड़ में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है.
पंजाब के 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने मानसून के आगे बढ़ने के बीच राज्य के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और तरनतारन में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, मुक्तसर और फाजिल्का में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
हरियाणा (Haryana weather update) में मानसून एक्टिव हो चुका है. जिसके बाद से ही बारिश का दौर शुरू हो गया है. आज भी हरियाणा के 22 जिलों में बारिश की संभावना है. जिससे तापमान में भारी गिरावट की संभावना है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई और जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



