Himachal Cloud Brust: हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से तबाही; 2 मजदूरों की मौत, कई लोग लापता, प्रशासन अलर्ट

Himachal Cloud Brust: हिमाचल प्रदेश के दो जिलों में बुधवार को बादल फटने की चार घटनाएं सामने आईं है. कुल्लू के जीवा नाला, गढ़सा घाटी…

Himachal Cloud Brust: हिमाचल प्रदेश के दो जिलों में बुधवार को बादल फटने की चार घटनाएं सामने आईं है. कुल्लू के जीवा नाला, गढ़सा घाटी के शिलागढ़ और बंजार के होरनगढ़ में बादल फटने की घटनाएं हुईं. कांगड़ा जिले के धर्मशाला में बादल फटने (Himachal Cloud Brust) की घटना घटी. जीवा नाला में अचानक आई बाढ़ में एक पिता और पुत्री सहित तीन लोग बह गए, जिनकी तलाश जारी है. 8 वाहन भी बह गए और 4 घर क्षतिग्रस्त हो गए.

धर्मशाला के खन्यारा स्थित इंदिरा प्रियदर्शिनी हाइड्रोलिक प्रोजेक्ट (पावर प्रोजेक्ट) के सोकनी दा कोट के पास बादल फट गया. इससे मनुनी खड्ड (नदी) में बाढ़ आ गई. परियोजना पर काम कर रहे 20 मजदूर बह गए. बाद में दो लोगों के शव बरामद किए गए. बचाव कार्य दोपहर से रात तक जारी रहा.

कुल्लू में भी फटा बादल, मंड़ी में अलर्ट
इस हादसे से कुछ घंटे पहले ही कुल्लू के सजी घाटी में बादल फटने की घटना हुई थी. इसके बाद मंडी जिला प्रशासन ने ब्यास नदी किनारे रहने वाले नागरिको और पर्यटको को चेतावनी दी है.

वहीं, मध्य प्रदेश के भोपाल में एक जर्जर इमारत का एक हिस्सा ढह गया. दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. यूपी के 45 जिलों में भारी बारिश जारी है. झांसी में बिजली गिरने से एक लड़की की मौत हो गई. मुजफ्फरनगर में दो दिन पहले पानी में बहे तीन वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया गया.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *