Bihar Road Accident: दर्दनाक हादसा! टायर फटने से पिकअप पलटी; 5 लोगों की मौत,15 घायल

Bihar Road Accident: बिहार के छपरा में सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई तथा…

Bihar Road Accident: बिहार के छपरा में सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई तथा कई अन्य लोग घायल हो गए. यह हादसा नयागांव थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव के पास हुआ.

बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन का अचानक टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया. पिकअप में बैठे सभी लोग दिघवारा से सोनपुर की ओर जा रहे थे.

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप वैन पर चालक का नियंत्रण नहीं रहा और टायर फटने के कारण पिकअप पलट गई. इस दुर्घटना में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई. पिकअप में सवार अधिकतर लोग छपरा के दिघवारा क्षेत्र के निवासी थे, जो कि सोनपुर के पास हाजीपुर इलाके में मक्के की कुटाई कराने जा रहे थे.

नयागांव थाना क्षेत्र के बाजितपुर फोरलेन हाईवे पर हुए इस सड़क हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए. इस दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *