Israel-Iran War: ईरान और इजरायल के बीच चल रहा तनाव एक बार फिर वैश्विक स्तर पर सुर्खियों में आ गया है. अब इस संघर्ष की चपेट में आम लोग भी आ गए है. इससे विदेशी छात्रों की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है.
कल रात यह हमला तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए बने लड़कों के छात्रावास के पास हुआ. इस हमले में दो भारतीय छात्र घायल हो गए. बता दे ये दोनों छात्र जम्मू-कश्मीर के हैं.
हालांकि, दोनों छात्रों की हालत अब स्थिर है और विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें रामसर स्थानांतरित कर दिया है. इस घटना से ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. स्थानीय प्रशासन और भारतीय दूतावास घटना के कारण और इसके लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रहे हैं.
भारत सरकार ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए अभियान शुरू करने जा रही है. ईरानी सरकार ने कहा है कि भारतीयों सहित विदेशी नागरिकों को सुरक्षित रूप से उनके देशों में भेजा जाएगा.
ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ऑपरेशन शुरू करने जा रही है. ईरान सरकार ने भारतीयों सहित विदेशी नागरिकों को सुरक्षित उनके देश भेजने की बात कही है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को अजरबैजान, तुर्कमेनिस्तान और अफगानिस्तान बॉर्डर के जरिए बाहर निकाला जाएगा.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



