Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब और हरियाणा में गर्मी से राहत; तापमान में गिरावट, कई जिलों में बारिश की संभावना

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. पिछले 24 घंटे में राज्य में तापमान में 4.9 डिग्री…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. पिछले 24 घंटे में राज्य में तापमान में 4.9 डिग्री यानी करीब 5 डिग्री की गिरावट आई है. अब तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है. राज्य में बठिंडा सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया.(Punjab-Haryana Weather Update)

आज 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही छह जिलों (Punjab weather update) पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और पटियाला में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, चंडीगढ़ (Chandigarh weather update) में तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई है, जिससे यह अब 37.7 डिग्री पर पहुंच गया है. इसके साथ ही 20 तारीख तक लू का कोई अलर्ट नहीं है और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है. इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है, लेकिन साथ ही उमस भी लोगों को हल्का परेशान कर सकती है

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक राज्य में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. 15, 17 और 18 तारीख को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 19 और 20 तारीख को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *