Ahmedabad Plane Crash News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण एयर इंडिया विमान हादसे के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे. प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया और वरिष्ठ अधिकारियों से दुर्घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली.(Ahmedabad Plane Crash news in hindi)
सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री इस दुर्घटना में घायल हुए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के परिजनों से भी मुलाकात कर सकते हैं. इसके अलावा वे पीड़ित परिवारों से मिलकर अपनी संवेदना भी व्यक्त कर सकते हैं.
एयर इंडिया के सीईओ ने किया दौरा
एयर इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ कैम्पबेल विल्सन ने भी शुक्रवार को अपनी टीम के साथ बीजे मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल का दौरा किया. उन्होंने घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली और राहत कार्यों की समीक्षा की.
हादसे की भयावहता: 265 लोगों की मौत, सिर्फ 1 बचा
गुरुवार, 12 मई को दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान संख्या AI-171 ने उड़ान भरी और कुछ ही सेकंड में यह हवाई अड्डे से सटे सिविल अस्पताल की इमारत से टकरा गई.
आगे की जांच और कार्रवाई
-विमान दुर्घटना की जांच के लिए डीजीसीए और एयर इंडिया की संयुक्त टीम गठित की गई है.
– ब्लैक बॉक्स और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर की जांच करके तकनीकी कारणों का पता लगाया जाएगा.
– राहत कार्य और शवों की पहचान का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



