Aaj ka Rashifal: आज के दिन मीन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, जानें अन्य राशियों का हाल

मेष(Aries Horoscope)- भाग्य की राह को मजबूत बनाएंगे. धर्म आस्था और अध्यात्म को बल मिलेगा. मनोरंजक कार्यों में शामिल होंगे. यात्रा पर जा सकते हैं. आय…

मेष(Aries Horoscope)- भाग्य की राह को मजबूत बनाएंगे. धर्म आस्था और अध्यात्म को बल मिलेगा. मनोरंजक कार्यों में शामिल होंगे. यात्रा पर जा सकते हैं. आय की स्थिति अच्छी रहेगी. उच्च शिक्षा पर जोर रहेगा. कार्य कुशलता बढ़ेगी. सभी को प्रभावित करेंगे.

वृष(Taurus Horoscope)- विवेक विनम्रता से कदम आगे बढ़ाते रहें. व्यवस्था की अनदेखी करने से बचें. दबाव पूर्ण स्थिति बनी रह सकती है. करीबियों का सहयोग रहेगा. अपनों के प्रति विश्वास बनाए रखेंगे.समय लेकर भेंटवार्ता के लिए जाएंगे. लाभ मध्यम बने रहेंगे.

मिथुन(Gemini Horoscope)- मित्रों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी. अपनों का सहयोग समर्थन साहस बढ़ाएगा. अनुशासन अनुपालन बनाए रखेंगे. साझेदारी के कार्यों को गति देंगे.सबके साथ सहकार से आगे बढ़ेंगे.

कर्क(Cancer Horoscope)-  श्रमशीलता और कर्मठता के बल पर कार्यक्षेत्र में स्थिति बनाए रख सकेंगे. सेवा व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति प्रभावी प्रदर्शन करेंगे. विरोधियों की सक्रियता रहेगी.  लोगों पर जल्द भरोसा न करें.

सिंह(Leo Horoscope)-  सहयोगियों व मित्रों का साथ समर्थन प्राप्त होगा. परस्पर सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. सुखद भेंटवार्ता के मौके बनेंगे. भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे. बुद्धि बल से जगह बनाए रखने में सफल होंगे. अनुभवियों से सीख सलाह बनाए रखेंगे. अध्ययन अध्यापन में आगे रहेंगे. सबका साथ सहयोग रहेगा.

कन्या(Virgo Horoscope)- रुटीन कार्यों को पूरा करेंगे. अपनों से सामंजस्य बनाए रखने पर जोर दें. पारिवारिक मामलों में सजगता से आगे बढ़ेंगे. वरिष्ठों का आदर सम्मान रखेंगे. बड़प्पन से काम लेंगे. भौतिक वस्तु की प्राप्ति हो सकती है. अन्य के दबाव में आने व संकीर्ण से सोच से बचने पर जोर दें.

तुला(Libra Horoscope)- घर के वातावरण में उत्साह और अनुकूलन बना रहेगा. सामाजिक एवं वाणिज्यिक विषयों में तेजी बनाए रखेंगे. सहकारिता व सामंजस्यता को बढ़ावा देंगे.जन सरोकारों से जुड़ाव रखेंगे.

वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- पारिवारिक व्यवसाय एवं करियर व्यापार में पहल करेंगे. अपनों से भेंट मुलाकात में उत्साह दिखाएंगे. प्रबंधकीय गतिविधियां पक्ष में बनेंगी.खानपान प्रभावशाली रहेगा.

धनु(Sagittarius Horoscope)- रचनात्मकता और संवेदनशीलता बढ़ेगी. नवीन प्रयासों पर जोर बनाए रखेंगे. साहस व संपर्क से लाभ बेहतर होगा. आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलेगा.उत्साह से भरे रहेंगे.

मकर (Capricorn Horoscope)- बजट की अनदेखी से वित्तीय दबाव का सामना करना पड़ सकता है. निवेश संबंधी मामले योजनानुसार आगे बढ़ेंगे. धैर्य और न्यायपूर्ण रीति नीति से आगे बढ़ते रहें. प्रशासनिक मामलों में दिखावा लापरवाही व चूक करने से बचें. अफवाह में न आएं. नीति नियम पर जोर दें.

कुंभ (Aquarius Horoscope)-  पेशेवर कार्यों में वित्तीय उपलब्धियां बनेंगी. आर्थिक लाभ अपेक्षा से बेहतर बना हुआ रहेगा. महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरे करेंगे. सत्ता पक्ष बेहतर रहेगा. मामलों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे. विभिन्न विषयों को पूरा करेंगे. तेजी बनाए रखेंगे.

मीन(Pisces Horoscope)- प्रबंधन की कोशिशों को प्रभावपूर्ण बनाए रखेंगे. जिम्मेदारों में खुलकर बात रख सकेंगे. विरोधी शांत बने रहेंगे. प्रबंधन के मामलों में सक्रियता दिखाएंगे. लाभ वृद्धि के अवसर रहेंगे. अपेक्षित पदोन्नति के संकेत हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *