Covid-19 New Wave: भारत में 5,000 से ज्यादा सक्रिय केस, पंजाब में नए मामले

Covid -19 Cases in India: देश में कोविड-19 संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, देशभर…

Covid -19 Cases in India: देश में कोविड-19 संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में कोरोना के मरीजों की संख्या 5,000 से ऊपर पहुंच गई है. राज्य सरकारों ने कोरोना को लेकर एडवाइजरी जारी करनी शुरू कर दी है. (Covid 19 cases in india)

पंजाब में 7 नए मरीज सामने आए हैं. राज्य में कोरोना के 18 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से 11 मरीज लुधियाना के रहने वाले हैं, सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है. राजधानी दिल्ली, महाराष्ट्र और केरल समेत कई राज्यों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. कोरोना को लेकर राज्य और केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क है.

भारत में फिलहाल कोरोना के 5,364 सक्रिय मामले हैं.शुक्रवार तक पिछले 24 घंटे में चार नई मौतें दर्ज की गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना को लेकर केरल सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है.

पिछले 24 घंटों में केरल में कोरोना के 192 नए मामले सामने आए है.  गुजरात में 107, पश्चिम बंगाल में 58 और दिल्ली में 30 नए मामले सामने आए हैं। देशभर में कोरोना संक्रमण के 498 नए मामले सामने आए हैं.

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 30 नए मामले सामने आए है. दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 592 हो गई है. पिछले 24 घंटों में 124 मरीज ठीक हुए है.  बता दें कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए केंद्र ने सभी राज्यों को ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

महाराष्ट्र में कोरोना के 114 नए मामले सामने आए है. इस साल जनवरी से अब तक कुल मामलों की संख्या 1,276 हो गई है. महाराष्ट्र में कोरोना से एक और मौत की सूचना मिली है. इससे मरने वालों की संख्या 18 हो गई है.

भारत में कोरोना वायरस महामारी को आए 5 साल से अधिक हो गए हैं। 22 मार्च 2020 को कोरोना वायरस के कारण भारत में लॉकडाउन लगा दिया गया था. पिछले साल कोरोना के मामलों की संख्या 97 हजार से घटकर नौ हजार रह गई थी, अब कोरोना वायरस ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है और यह आंकड़ा 5000 हजार को पार कर गया है.

पंजाब में 2019-20 कोरोनावायरस महामारी का पहला मामला 9 मार्च 2020 को इटली से रिपोर्ट किया गया था. 05-जनवरी-2021 तक, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने पंजाब में कुल मामलों की संख्या 167,441 और कुल मौतों की संख्या 5,400 होने की पुष्टि की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *