Nepal Earthquake news: पश्चिमी नेपाल के कास्की जिले में मंगलवार दोपहर 4.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र काठमांडू से लगभग 250 किलोमीटर दूर कास्की जिले के सिनुवा क्षेत्र में था और यह दोपहर 1.59 बजे आया.
बता दें, इससे पहले 14 मई को पूर्वी नेपाल के सोलुकुंभू जिले के छेस्कम क्षेत्र में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था. 15 मई को भी नेपाल में भूकंप में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. नेपाल में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई थी. इसका केंद्र नेपाल के पूर्व में सोलुखुम्बु जिले के छेस्कम क्षेत्र में स्थित था.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



