SBI FD Rate: स्टेट बैंक ने FD पर घटाया ब्याज, जानिए कितना मिलेगा रिटर्न

SBI FD Rate: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 16 मई, 2025 से सभी मैच्योरिटी अवधियों वाली सावधि जमा (एफडी) की इंटरेस्ट रेट में 0.20% की…

SBI FD Rate: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 16 मई, 2025 से सभी मैच्योरिटी अवधियों वाली सावधि जमा (एफडी) की इंटरेस्ट रेट में 0.20% की कटौती की है. यह कटौती 16 मई से लागू हो गई है. आईए जानते हैं कि SBI में कितनी अवधि के लिए पैसे जमा करने पर कितना ब्याज मिलेगा, और सबसे ज्यादा ब्याज किस अवधि की एफडी पर मिलेगा.

एसबीआई(SBI)  की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, 3 करोड़ रुपये से कम रकम की रीटेल डोमेस्टिक एफडी पर यह कटौती आम निवेशकों के साथ वरिष्ठ नागरिकों पर भी लागू की जाएगी.

एसबीआई की वेबसाइट पर दी जानकारी (SBI latest fixed deposit rates) के अनुसार 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर आम लोगों और वरिष्ठ नागरिक (senior citizen) दोनों के लिए ब्याज दरें घटाई गई हैं.

दो साल से लेकर तीन साल से कम अवधि की एफडी पर सबसे अधिक 6.7% ब्याज (SBI FD highest interest rate tenure) मिलेगा. उसके बाद सबसे अधिक 6.55% ब्याज तीन साल से लेकर पांच साल से कम की एफडी पर मिलेगा. सभी अवधि के लिए सीनियर सिटीजन को आम लोगों की तुलना में 0.5% अधिक ब्याज मिलेगा.

2 साल से लेकर 3 साल से कम की अवधि के लिए जमा पर निवेशकों को अधिकतम 6.7 फीसदी ब्याज मिलता है, जिसके बाद 3 साल से लेकर 5 साल से कम की अवधि के लिए जमा पर 16 मई से 6.55 फीसदी ब्याज मिलता है. आम जनता को अभी 5 साल से 10 साल की सावधि जमा पर 6.30 फीसदी ब्याज मिलता है, जबकि 1 साल से लेकर 2 साल से कम की अवधि के लिए यह 6.5 फीसदी है. पिछले महीने भी एसबीआई ने नीतिगत दरों में कटौती से संकेत लेते हुए सावधि जमा दरों में 10-25 आधार अंकों की कटौती की थी.

बता दें यह कदम बैंक द्वारा मौद्रिक नीति में आए बदलावों को देख लिया गया है और इसका असर निवेशकों की एफडी पर मिलने वाले रिटर्न पर सीधे तौर पर पड़ने वाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *