India-Pakistan War: ‘घबराने की जरूरत नहीं’…भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच इंडियन ऑयल ने लोगों से की अपील

Indian Oil appeals to people amid India-Pakistan tension: भारत-पाक तनाव के बीच आम जनता में दहशत का माहौल है. कल शाम यानी 8 मई से…

Indian Oil appeals to people amid India-Pakistan tension: भारत-पाक तनाव के बीच आम जनता में दहशत का माहौल है. कल शाम यानी 8 मई से दोनों पड़ोसी देशों के बीच विभिन्न स्थानों पर कई तनावपूर्ण घटनाएं घटित हुई हैं. इसके बाद लोग अपने घरों में जरूरी सामान का स्टॉक करने की कोशिश कर रहे हैं. आपातकालीन समय के लिए रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री, दवाइयां आदि आवश्यक वस्तुओं का भंडारण करने की भी अफवाहें हैं. इस बीच, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने कहा है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है और उसके पास देशभर में पर्याप्त ईंधन भंडार है.

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच देश के कई हिस्सों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगने की खबर आने के बाद आईओसीएल ने यह आश्‍वासन देशवासियों को दिया है. एक एक्‍स पोस्‍ट में कंपनी ने लिखा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है. साथ ही उसने लोगों ने बिना जरूरत घबराहट में पेट्रोल-डीजल न खरीदने की अपील भी की है.

इंडियन ऑयल ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “इंडियनऑयल के पास देशभर में भरपूर मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और हमारी सप्लाई लाइन पूरी तरह से सुचारु है. घबराहट में खरीदारी करने की कोई जरूरत नहीं है. हमारे सभी आउटलेट्स पर ईंधन और एलपीजी आसानी से उपलब्ध हैं.” कंपनी ने लोगों से अपील की कि वे शांत रहें और अनावश्यक भीड़ न लगाएं, जिससे आपूर्ति व्यवस्था बनी रहे और सभी को बिना किसी दिक्‍कत के तेल मिल सके.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *