Operation Sindoor: पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला भारतीय सेना ने ले लिया है. हमले के ठीक 15 दिन बाद बुधवार रात करीब 1.30 बजे भारत ने ‘Operation Sindoor’ के जरिए पाकिस्तान को उसकी असली औकात दिखा दी है. इस ऑपरेशन से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है कि इस हमले में आतंकी संगठन जैश के मुखिया आतंकी अजहर मसूद के पूरे परिवार का सफाया हो गया है. जानकारी के मुताबिक इस हमले में उसके परिवार के 14 लोग मारे गए हैं.
(Jaish chief Masood Azhar’s entire family wiped out in army operation news in hindi)
दरअसल आतंकी मसूद पाकिस्तान में बैठकर लगातार भारत के खिलाफ आतंकी साजिशें रच रहा है। लेकिन अब भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया है और इस खास ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं.
पहलगाम हमले का बदला (Operation Sindoor)
यह सब तब हुआ जब भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान और POK में आतंकवादियों पर हवाई हमला किया। भारतीय सेना ने नौ आतंकवादी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है. यह ऑपरेशन हमले के लिए जिम्मेदार समूहों से जुड़े आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाते हुए सटीकता के साथ किया गया था। भारत सरकार ने पुष्टि की है कि सभी नौ ठिकानों पर सफलतापूर्वक हमला किया गया और पाकिस्तान में किसी भी नागरिक या सैन्य ढांचे को नुकसान नहीं पहुंचाया गया.
भारतीय सेना का ‘Operation Sindoor’
जम्मू-कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत की कार्रवाई का हिस्सा था, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे. यह कार्रवाई भारत द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए एक सुनियोजित कदम था कि हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाए.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



