‘Operation Sindoor’ की सफलता के बाद PM मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात

PM Modi met President Murmu after the success of ‘Operation Sindoor:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के हालिया में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बुधवार…

PM Modi met President Murmu after the success of ‘Operation Sindoor:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के हालिया में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बुधवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की. इस दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को हाल ही में पाकिस्तान में अंजाम दिए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की विस्तृत जानकारी दी.

सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को ऑपरेशन से जुड़ी पूरी जानकारी दी और मौजूदा सुरक्षा हालात पर चर्चा की. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में भारतीय जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया. यह ऑपरेशन पूरी तरह से गुप्त था और बीती रात को अंजाम दिया गया.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *