Patiala School Van Accident News: पटियाला के समाना में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां एक स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इस हादसे में ड्राइवर समेत सात बच्चों की मौत हो गई है.
बताया गया है कि छुट्टियों के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही स्कूल वैन एक टिपर से टकरा गई. हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई. मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। कई अन्य घायल भी हुए हैं.
हालांकि अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



