ICSE ISC Result 2025 Out : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (ICSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं. छात्र अपना रिजल्ट सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाकर देख सकते हैं.
हर साल की तरह इस बार भी आईसीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. कक्षा 10 में 99.45% लड़कियां पास हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 98.64% रहा. इसकी जानकारी बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जारी की है.
कैंडिडेट्स अपनी मार्कशीट cisce.org पर विजिट कर डाउनलोड कर सकते हैं. मार्कशीट Digilocker ऐप की मदद से भी डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए अपने एग्जाम रोल नंबर और रोल कोड की मदद से लॉगिन करना होगा.
DigiLocker पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट पोर्टल results.digilocker.gov.in पर जाएं
CISCE DigiLocker रिजल्ट पेज पर जाएं
क्लास डालें और रिजल्ट बटन पर क्लिक करें
अगले पेज पर इंडेक्स नंबर,यूनीक आईडी और डेट ऑफ बर्थ डालें
रिजल्ट देखने के लिए सब्मिट बटन पर क्लिक करें
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



