Kuldeep Yadav slapped Rinku Singh twice: आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स(DC) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर खेले गए मैच में 14 रनों से हार गई. इस मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 204 रन बनाए, जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बना सकी.(Kuldeep Yadav slapped Rinku Singh twice on LIVE TV news in hindi)
इस मैच के खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कुलदीप यादव और रिंकू सिंह के बीच का है, जिसमें कुलदीप बात करते-करते रिंकू को थप्पड़ मार रहे हैं.
रिंकू सिंह गुस्से में दिखे
दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के बीच मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर एक दूसरे से बात कर रहे थे, उसी दौरान कुलदीप यादव और रिंकू सिंह के बीच कुछ मजाक-मस्ती चल रही थी, इसी दौरान कुलदीप ने अचानक रिंकू को थप्पड़ मार दिया, जिससे वह थोड़ा चौंक गए.
पहले थप्पड़ के बाद रिंकू सिंह तुरंत कुलदीप से कुछ कहते नजर आए, जिसके बाद कुलदीप ने उन्हें दोबारा थप्पड़ मार दिया, जिससे रिंकू थोड़े नाराज नजर आए. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है
आईपीएल 2025 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे कुलदीप यादव के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक 10 मैचों में 12 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका औसत 19.50 का देखने को मिला है. इस सीजन में कुलदीप यादव का इकॉनमी रेट 6.74 रहा है.
वहीं अगर रिंकू सिंह के प्रदर्शन की बात करें तो वह अब तक उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है, वह 10 मैचों में 33.80 की औसत से 169 रन ही बना पाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक देखने को नहीं मिला है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



