Rahul Gandhi demanded a special session of Parliament: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul gandhi) ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को पत्र लिखा है.
इस पत्र में राहुल गांधी ने अनुरोध किया है कि संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र जल्द से जल्द बुलाया जाए. पत्र में लिखा गया था, “इस महत्वपूर्ण समय में, भारत को यह दिखाना होगा कि हम आतंकवाद के खिलाफ हमेशा एकजुट हैं।”
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने हर भारतीय को हिलाकर रख दिया है. इस महत्वपूर्ण समय में भारत को यह दिखाना होगा कि हम आतंकवाद के खिलाफ हमेशा एकजुट रहेंगे. विपक्ष का मानना है कि संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए, जहां जनप्रतिनिधि अपनी एकता और दृढ़ संकल्प दिखा सकें. हम अनुरोध करते हैं कि ऐसा विशेष सत्र यथाशीघ्र बुलाया जाए.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



