Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर लगातार पांचवीं रात संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया और सोमवार को जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में गोलीबारी करके उल्लंघन का दायरा बढ़ा दिया. पिछले सप्ताह पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच यह लगातार पांचवीं रात थी जब पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना उकसावे के गोलीबारी की.
(Pakistan opened fire in Baramulla, Kupwara and Akhnoor sectors of Jammu and Kashmir news in hindi)
एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह लगातार पांचवीं रात थी जब पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़े तनाव के बीच नियंत्रण रेखा (LOC) पर बिना उकसावे के गोलीबारी की.
एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, “28 और 29 अप्रैल की मध्य रात्रि को पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा और बारामूला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों से बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी।”
बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे 26 लोगों को पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने गोली मार दी थी। आतंकवादियों ने उनकी धार्मिक पहचान जानने के बाद उन्हें गोली मारी थी। मृतकों में 25 भारत और एक नेपाल का नागरिक था। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने इस हमले के लिए पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा समूह से जुड़े गुर्गों को जिम्मेदार ठहराया है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



