पंजाब में वन माफिया और रेत माफिया से टक्कर लेने के लिए हथियारबंद होगें कर्मचारी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार वन क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर एक अहम फैसला लेने की तैयारी कर रही है। सूत्रों का कहना है कि पंजाब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार वन क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर एक अहम फैसला लेने की तैयारी कर रही है। सूत्रों का कहना है कि पंजाब सरकार जंगलों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग के कर्मचारियों को हथियार मुहैया करवाने की तैयारी कर रही है, जिसके लिए एक पॉलिसी भी तैयार की जा रही है।

guns

गौरतलब है कि ये पॉलिसी जंगल में हो रही रेत माफिया और वन माफिया को रोकने के लिए बनाई जा रही है। रेत माफिया और वन माफिया ने ब्लॉक वन संरक्षण अफसरों पर हमला कर दिया था जिस कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Punjab government

इसके इलावा लगातार इस तरह के हमले की खबर सामने आ रही थी जिस कारण पंजाब सरकार इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार के लिए वन कर्मचारियों को बिना लाइसेंस के हथियार मुहैया करवाना सबसे बड़ी चुनौती रहेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *