ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सड़क दुर्घटनाए लगातार बढ़ती ही जा रही है जिस कारण कितने ही परिवार इन सड़क दुर्घटनाओं में बर्बाद हो गए है। ऐसा ही एक और परिवार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।
बता दें कि अमृतसर जा रही एक कार की ट्राले के साथ टक्कर हो गई। जिस कारण इस भयानक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जिसमें दो बच्चे भी शामिल बताए जा रहे है।
कहा जा रहा है कि कार सवार लोग दिल्ली के रहने वाले थे और दिल्ली से अमृतसर जा रहे थे कि अचानक रास्ते में वो सड़क हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।


