बच्ची को किडनैप कर किया गैंगरेप, 25 दिनों बाद चंगुल से निकली बच्ची

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में बरनाला के गांव रुड़के कलां की 16 साला नाबालिग लड़की के साथ हुआ गैंगरेप यह घटना तकरीबन 4 महीने पहले की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में बरनाला के गांव रुड़के कलां की 16 साला नाबालिग लड़की के साथ हुआ गैंगरेप यह घटना तकरीबन 4 महीने पहले की है पीड़ित लड़की के परिवार वाले इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहे हैं पर उन्हें इंसाफ दिलाने वाला कोई नहीं |

भले ही केंद्र सरकार ने बलात्कार की सजा फांसी तय कर दी है | लेकिन नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार का सिलसिला लगातार चलता ही आ रहा है | हवस के वहशी दरिंदे बेटियों को अपना शिकार बना रहे हैं और इन दरिंदों को रोकने वाला कोई नहीं है | दरिंदगी की ऐसी ही वारदात सामने आई है | बरनाला जिला से, जहां बारहवीं में पढ़ने वाली 16 साल की नाबालिग ब्लैक मेल कर 4 लोगों ने किडनैप कर लिया और उसके साथ गैंगरेप किया और इसके बाद उसे बरनाला से दूर हरियाणा के गांव में छुपा कर भी रखा |

लड़की जैसे तैसे 25 दिनों बाद मौका पाकर दरिंदों के चंगुल से निकल कर और पुलिस की मदद से अपने परिवार वालों तक वापस पहुंच पाई | जब पीड़ित लड़की से बात हुई तो उसने अपनी आप बीती की पूरी दास्तान बताते हुए कहा कि चार लड़के उसे उसके स्कूल के बाहर से ब्लैकमेल कर किडनैप करके ले गए और उसके साथ बलात्कार किया | वो जैसे तैसे अपनी जान बचा पाई | वहीं सबसे बड़ी डराने वाली बात ये है कि जनता की सुरक्षा का दावा करने वाली पुलिस वारदात के चार महीने बीत जाने के बाद भी इस मामले में पीड़िता की कोई भी मदद नहीं कर रही है और आरोपी बेखौफ आजाद घूम रहे हैं | पीड़िता ने बताया कि उल्टा पुलिस वालों ने उनसे कार्रवाई के नाम पर पैसा भी बटोर लिया | पर फिर भी पुलिस वालों ने कोई भी पुख्ता कार्रवाई नहीं की |

पीड़ित की मां ने बताया कि मेरी नाबालिग बेटी की जिंदगी जिन लोगों ने बर्बाद की है वो लोग आज भी आजाद हैं और पुलिस उल्टा हमें ही लूट रही है | कार्रवाई के नाम पर हम से पैसे की मांग की जो हमने पूरी भी की | लेकिन फिर भी पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की | हमने इंसाफ के लिए दर-दर ठोकरें खाई | DSP, SSP ,IG. DIG तक लेटर निकाला लेकिन किसी ने भी हमारे इस लेटर का कोई जवाब नहीं दिया अब हमें इंसाफ चाहिए |

मामले में जब पुलिस प्रशासन से उन पर लगे आरोपों के बारे में बात की गई तो पुलिस ने साफ इनकार करते हुए कहा कि वो झूठ बोल रहे हैं इस केस में जो बनती कार्रवाई है वो की जा रही है और जांच पड़ताल चल रही है | इस केस के सिलसिले में पोस्को एक्ट मामला दर्ज कर लिया गया है तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है बाकी जांच चल रही है |

अब पुलिस कह रही है कि कार्रवाई की जा रही है | लेकिन पीड़ितों की ओर से कार्रवाई न करने के आरोप लगाए जा रहे हैं | अब सच्चाई जो भी हो लेकिन मामले की सबसे बड़ी सच्चाई ये है कि बच्ची से आरोपियों ने दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दिया और न तो कोई कानून न तो पुलिस इतनी काबिल हुई है कि वो इन वारदातों पर रोक लगा सके | आए दिन दुष्कर्म की वारदातें सामने आ रही हैं | हर दिन वहशी बच्चियों को अपना शिकार समझ उन पर टूट पड़ते हैं और फिर इस तरह से कानून के रखवालों पर इतने संगीन आरोप लगना कई सवाल खड़े करता है | बहरहाल अब देखना होगा कि मामले में पीड़िता को न्याय कब मिल पाता है |

Watch Video

https://youtu.be/_KO1eq0Hrfk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *