ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्री मुक्तसर साहिब के गिदड़बाहा शहर की लछमण कालोनी के दो युवकों का आपसी विवाद उस समय चरम सीमा तक पहुंच गया जब एक युवक ने दूसरे को रास्ते में रोककर उस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान रास्ते में जा रहे एक अन्य बुजुर्ग भी घायल हो गया। मनिंदर कुमार और जगत सिंह में बीते कुछ दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले भी दोनों में बहस और हाथापाई भी हुई थी।
जिसके बाद मनिंदर कुमार ने कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत भी दर्ज करवाई थी। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। मनिंदर सिंह जब अपने बाइक से जा रहा था तो दूसरी ओर से जगत सिंह अपनी कार से आगे से आ गया। जिसने कार रोककर अपने लाइसेंसी पिस्तौल से मनिंदर सिंह पर फायरिंग कर दी। उसकी ओर से चलाई गई एक गोली मनिंदर सिंह की छाती में जा लगी
जबकि दूसरी फायर वहीं से साइकिल पर गुजर रहे 55 वर्षीय राम लाल के कंधे पर जा लगी। जिससे वे दोनों ही घायल हो गए। फायरिंग करने के बाद जगत सिंह अपनी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। जबकि लोगों ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया।
जहां डाक्टरों ने मनिंदर कुमार की गंभीर हालत के चलते उसे बठिंडा रेफर कर दिया। जब इस मामले के तफ़तीशी अफ़सर ए.ऐस.आई. जलजीत सिंह के साथ बातचीत करनी चाही तो उन्होंने जानकारी देने से इन्कार कर दिया। गिद्दड़बाहा के ऐस.ऐच. ओ केवल सिंह ने कहा कि वह मामलो में बनती कार्यवाही की जा रही है।



