पंजाब सरकार की तरफ से युवाओं के लिए खुशखबरी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आर्थिक सकंट में फंसी पंजाब सरकार के लिए स्मार्टफोन का वादा गले की हड्डी की तरह बना हुआ है जिस कारण विपक्ष पार्टी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आर्थिक सकंट में फंसी पंजाब सरकार के लिए स्मार्टफोन का वादा गले की हड्डी की तरह बना हुआ है जिस कारण विपक्ष पार्टी पंजाब सरकार पर निशाना साधती रहती है। पर पंजाब सरकार अब अपने ऊपर उठ रहे सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हो गई है।

captain amarinder singh

सूत्रों का कहना है कि पंजाब सरकार पंजाब के युवकों को दिवाली वाले दिन स्मार्टफोन देने की योजना बना रही है। गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब की सत्ता हासिल करने से पहले पंजाब के युवाओं से स्मार्टफोन देने का वादा किया था इसके लिए उन्होने पंजाब के युवाओं से फार्म भी भरवाएं थे।

captain smartphone

पर सत्ता हासिल करने के बाद पंजाब सरकार ने आर्थिक तंगी का हवाला दिया जिस कारण दूसरी पार्टियों ने कैप्टन पर निशाना साधना शुरू कर दिया था। पर सूत्रों का कहना है कि पंजाब सरकार अपना वादा दिवाली को पूरा करेंगी। सूत्रों का ये भी कहना है कि इसके लिए कंपनियों को न्यौता दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि सरकार लोक सभा चुनाव में इन स्मार्टफोन का फायदा लेना चाहती है इसलिए इन फोन को बांटने में देरी की जा रही है। फिलहाल अब देखना होगा पंजाब सरकार अपना वादा कब तक पूरा करती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *