जेल प्रशासन की सुरक्षा फिर सवालों के घेरे में, हवालाती की जेल में हुई हत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना की सेंट्रल जेल से एक हवालाती की हत्या कर देने का मामला सामने आया है जिसके बाद एक बार फिर से जेल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना की सेंट्रल जेल से एक हवालाती की हत्या कर देने का मामला सामने आया है जिसके बाद एक बार फिर से जेल प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे है। जेल में इतनी सुरक्षा होने के बाद भी आखिर कैसे इस वारदात को अंजाम दिया गया।

jail

बताया जा रहा है कि चोरी के माल में हिस्सा कम देने के कारण ही एक हवालाती ने दूसरे हवालाती को मौत के घाट उतार दिया। साथ ही दोनों पर चोरी करने के मामले दर्ज थे।

jail 1

अब ये सवाल खड़ा होता है कि जेलों में इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच आखिर कैसे इस वारदात को अंजाम दिया गया। क्या जेल में बंद हवालातियों को पुलिस प्रशासन का डर नहीं है। वहीं दूसरी तरफ इस मामले को जेल प्रशासन ने छुपाने की कोशिश की। पर इस मामले ने एक बार फिर जेल प्रशासन की कड़ी सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *