ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पाकिस्तान से आई माल गाड़ी की खाली बोगी में से सुरक्षाबलों को दो पैकेट हेरोइन के बरामद किए जाने की खबर सामने आई है। वहीं दूसरी तरफ ईद के मौके पर सीमा सुरक्षाबल ने पाकिस्तान रेंजर्ज के साथ मिठाईयों का आदान प्रदान भी नहीं किया गया।
बीएसएफ के अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान से आई माल गाड़ी के खाली डिब्बे में से दो पैकेट यानि एक किलों हेरोइन बरामद की गई। बरामद हेरोइन की बाजार कीमत पांच करोड़ रुपए बताई जा रही है। गौरतलब है कि पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लघंन कर रहा है।
इस दौरान कई जवान शहीद हुए और कई आतंकियों को मारा भी गया है। इन हमलों के कारण इस ईद पर बाघा बॉर्डर पर ईद के मौके पर मिठाईयों का भी आदान प्रदान नहीं किया गया।


