OLX के नाम पर लूट, हैदराबाद के दो लोग हुए शिकार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अगर आप भी OLX पर सस्ती गाड़ी खरीदने का सोचते हैं तो सावधान हो जाइए | क्योंकि कहीं ऐसा न हो कि सस्ती गाड़ी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अगर आप भी OLX पर सस्ती गाड़ी खरीदने का सोचते हैं तो सावधान हो जाइए | क्योंकि कहीं ऐसा न हो कि सस्ती गाड़ी का ख्वाब आपको महंगा पड़ जाए | क्योंकि कहीं ऐसा न हो कि ओएलएक्स पर सस्ती गाड़ी दिखा कर बदमाश आपको गाड़ी लेने के बहाने बुलाएं और फिर आप हो जाएं किसी बड़ी वारदात का शिकार | कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है पलवल से, जहां बदमाशों ने ओएलएक्स पर सस्ती गाड़ी का विज्ञापन डाला और खरीददार गाड़ी खरीदने पहुंच भी गए |

लेकिन उसके बाद जो हुआ वो किसी खौफनाक हादसे से कम नहीं था | दरअसल आन्ध्र प्रदेश के हैदराबाद के दो लोगों को पलवल में बंधक बनाकर दो लाख रुपए नकद और 40 हजार रुपए का एक नया मोबाईल साथी का मोबाईल और कपड़े सभी लूट लिए गए | ये दोनों हैदराबाद से OLX का विज्ञापन देख गाड़ी खरीदने आए थे | वहीं पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है |

Watch Video

https://youtu.be/Ovk3VizCyHI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *