ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हाल ही में एक विचित्र घटना सामने आई है जब एक दुल्हन शादी करने के बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जी हां खुशी खुशी धूम धड़ाके के साथ शादी करने के बाद युवती सेहत खराब होने का बहाना बना कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
जानकारी अनुसार शादी हो जाने के बाद जब बारात वापस जा रही थी तो दुल्हन ने अपनी सेहत खराब होने की शिकायत की। जिसके बाद वो कार से उतर गई और मोटरसाइकिल सवार युवक के साथ भाग गई।
वहीं दूसरी तरफ युवती के घरवालों ने मोटरसाइकिल सवार पर युवती को अगवा करने के आरोप लगाए है। फिलहाल पुलिस इस मामले पर कार्रवाई कर रही है।


