तेज रफ्तार ट्राले ने मोटरसाइकिल रेहडी को मारी टक्कर , सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फ़िरोजपुर के हल्का गुरुहरसहाय में तेज रफ्तार ट्राले ने मोटरसाइकिल रेहडी को टक्कर मार दी | जिसमें एक 40 वर्षीय युवक की मौके पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फ़िरोजपुर के हल्का गुरुहरसहाय में तेज रफ्तार ट्राले ने मोटरसाइकिल रेहडी को टक्कर मार दी | जिसमें एक 40 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई | जानकारी के अनुसार मृतक बलवीर सिंह ज़मीन ठेके पर लेकर सब्ज़ी की बिजाई करता था | परिवार वालों ने बताया कि बलबीर सिंह रोज़ की तरह अपने मोटरसाइकिल पर सब्ज़ी लेकर जलालाबाद मंडी में सब्जी बेचने के लिए जा रहा था |

ferozepur

जब वह गांव टिलुआराई के पास पहुंचा तो एक बेकाबू ट्राले ने बलवीर सिंह के मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी | जिसके चलते बलवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी | आरोपी ड्राईवर मौके से फरार हो गया | पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी को ढूंडा जा रहा है | परिवार वालो ने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *