ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में रेल का सफर करने वाले पंजाबियों के लिए रेलवे विभाग एक नया तोहफा लेकर आए है। पंजाबियों के लिए रेलवे विभाग ने रेलवे की टिकटों को पंजाबी भाषा में छापने की शुरूआत की है। गौरतलब है कि इसकी शुरूआत रेलवे विभाग ने अमृतसर से की है।
बता दे कि पहले जहां पर शहरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी भाषा में लिखे जाते थे अब वहीं पर पंजाबी में शहर का नाम लिखा जाया करेंगा। वहीं दूसरी तरफ इन टिकटों की शुरूआत अमृतसर में शुरू हो चुकी है। यहां पर शहरों के नाम पंजाबी भाषा में भी प्रिंट किए जाएंगे।
रेलवे विभाग के अधिकारी का कहना है कि इसके लिए एक खास साफ्टवेयर तैयार किया गया है जो पंजाबी भाषा में टिकटों पर प्रिंट करेंगा। साथ ही रेलवे विभाग का ये भी कहना है कि इसके साथ लोग अपनी स्थानिक भाषा के साथ जुड़े रहेंगे। रेलवे विभाग के इस कदम के बाद पंजाबी भाषा को सम्मान मिला है और लोगों में भी खुशी नजर आ रही है।


