देव भूमि हुई शर्मसार: पेट्रोल छिड़क कर भाई ने लगाई भाई को आग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अपने शांत वातावरण के लिए जानी जाने वाली देवभूमि हिमाचल शर्मसार हुई है | क्योंकि जो यहां रिश्तों का कत्ल हुआ है |…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अपने शांत वातावरण के लिए जानी जाने वाली देवभूमि हिमाचल शर्मसार हुई है | क्योंकि जो यहां रिश्तों का कत्ल हुआ है | वारदात हिमाचल के शिमला से सामने आई है | जहां एक भाई ने अपने भाई की जान ले ली और वो भी इसलिए क्योंकि उस आरोपी भाई को अपनी बहनों की जमीन चाहिए थी और बड़ा भाई ऐसा नहीं होने देना चाहता था | बस फिर क्या था आरोपी भाई ने जमीन के टुकड़े के लिए अपने भाई को ही रास्ते से हटाना ठीक समझा और ले ली अपने भाई की जान | वारदात शिमला के उपमंडल कुमारसेन की भुट्टी पंचायत की है जहां छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी | जिसमें पीड़ित बुरी तरह से झुलस गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई |

 जानकारी के अनुसार राजेंद्र अपने घर में टी.वी. देख रहा था। उस समय उसका छोटा भाई देवेंद्र अचानक कमरे में आया और अपने कमरे से पैट्रोल की कैनी निकाल कर उस पर तेल छिड़क कर आग लगा दी। उसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी काफी समय से अपनी बहनों की जमीने अपने नाम करवाने के लिए बड़े भाई पर दवाब बना रहा था लेकिन वे उनके नाम जमीन नहीं कर रहे थे जिस पर छोटे भाई ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

 उधर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी शिमला परवीर ठाकुर ने बताया कि कुमारसैन की भुट्टी में भाई ने भाई पर पेट्रोल  डाल  कर जलाने  की कोशिश की थी | जिसमें राजेंद्र राणा गंभीर रूप से घायल हो गया था | घायलवस्था में राजेंद्र को कोटगढ़ अस्पताल लाया गया, जहां से उसे आईजीएमसी रैफर किया गया था और वहां उनकी मौत हो गई थी | पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और विभिन्न धाराओँ के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है  पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है | लेकिन रिश्तों के कत्ल की इस वारदात से इलाके के लोग सन्न हैं |

Watch Video

https://youtu.be/pAaqHkKywFg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *