दहेज़ का दंश: ससुराल वालों ने गर्भवती वहु को लगाई आग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अगर आप अपनी बेटी की शादी की तैयारी कर रहे हैं | तो ये खबर जरूर देख लें | अगर आपकी बेटी की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अगर आप अपनी बेटी की शादी की तैयारी कर रहे हैं | तो ये खबर जरूर देख लें | अगर आपकी बेटी की शादी नजदीक है तो ये खबर आपके लिए है | क्योंकि जो खबर सामने आई है वो आपको सावधान करने वाली है | आपको ये बताने वाली है कि आप बेटी की शादी से पहले एक बात का जरूर ध्यान रखें और वो ये कि कहीं आपकी बेटी के ससुराल वाले भी तो कहीं दहेज की मांग तो नहीं कर रहे | क्योंकि बेशक हम 21वीं सदी में जी रहे हों लेकिन दहेज का दानव हमारा समाज में अपनी जड़ें अभी भी जमाए हुए है और आज के दौर में भी हमारी बेटियां इस दहेज रूपी दानव की शिकार बनने को मजबूर हैं | कुछ ऐसी ही वारदात सामने आई है | नूंह मेवात से जहां एक बेटी अपने ससुराल वालों की दहेज की मांग को पूरा कर रही थी | वो अपने मां-बाप से कभी 20 हजार तो कभी 40 हजार की मांग करते थे और मजबूर बेटी उनकी मांग को पूरा भी कर रही थी | लेकिन दहेज के दानवों की भूख बढ़ रही थी और बेटी इस लालच को पूरा करने में असमर्थ हो रही थी और जब परिजनों भी ससुराल वालों की दहेज की मांग से तंग आ गए | तो लालची ससुराल वालों ने बेचारी महिला को जलाने तक की कोशिश की और जिसके बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया |

पीड़िता की मां का कहना है कि हमने बेटी के ससुराल वालों की सारी मांगें  पूरी की लेकिन उसके बाद भी उन्होंने उनकी बेटी की ये हालत की | उनको कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए | अपनी आंखों के सामने अपनी बेटी को इस हालत में देख उस पिता को याद आ रहा है कि उन्होंने कैसे अपनी हैसियत से बढ़कर बेटी को दहेज दिया | लेकिन उसके बाद भी दहेज के लोभियों की पेट नहीं भरा | तो वहीं उन्हें इस बात का भी दुख है कि वारदात के 9 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है |

दरअसल दहेज में पचास हजार रूपये और कार की मांग पूरी ना होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता पर पेट्रोल छिड़कर जलाकर मारने की कोशिश की | इसी दौरान उसकी तीन वर्षीय बेटी आलिया का पैर भी जल गया। पीडित महिला और उसकी बेटी का राजा हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीडित महिला के ब्यान पर पति, सास-ससुर, जेठ जिठानी व ननद  सहित दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दिये ब्यान में पीडित महिला नजमा ने बताया कि जब से उसकी शादी हुई है तब से ससुराल वाले कभी खुशी से नहीं रहने दिया। बार बार पैसों की मांग की गई। कई दिन पहले उसको मायके से बीस हजार रूपये लाने के लिये कहा इस पर पीडिता ने अपने पिता से बीस हजार रूपये लाकर दिये | तो उसके बाद  भी दहेज लोभियो का मन नही भरा और लालच बढता गया। कुछ दिनों बाद सुसराल पक्ष के लोगो ने  पीडित से 50 हजार रूपये की मांग करने लगे तो पीडिता ने पैसे लाने से मना कर दिया और कहा कि उसके माता पिता गरीब लोग है। इसके बाद उसे प्रताडित करना शुरू कर  दिया।

सुसराल पक्ष के लोगों ने पैसे ना लाने पर बदतर हालत करने की धमकी दी। इसके बाद  ससुराल पक्ष के लोगों ने पीडिता के पिता के पास फोन मिलाकर कहा कि अपनी बेटी को ले जाओ, इसे तलाक देगें।  पीडित ने बताया कि 5 जून को करीब रात 10 बजे  उसके जेठ और देवर ने उसे पकड लिया | इतने में सास और ननद ने उसके उपर पेट्रोल छिडक दिया। इसके बाद पीडिता के पति ने उसे माचिस की तील्ली से आग लगा दी |

मौके पर पीडिता की जेठानी भी वहां मौजूद थी लेकिन किसी ने उसको बचाने की कोशिश नहीं की। कुछ देर बाद वो बेसुध हो गई। पीडिता ने बताया कि दहेज के लिये वो बार बार गाड़ी के साथ लेपटॉप की मांग कि और कहा की उनका बेटा पढा लिखा है। जबकि पीडिता के पिता ने उसकी शादी में मोटरसाईकिल दिया था पीडित महिला आग से काफी जल चुकी है |

खास बात यह है कि पीड़ित महिला करीब 9 माह की गर्भवती भी है । वहीं पुलिस ने मामाला दर्ज कर कार्रवाई  शुरू कर दी है। हालांकि  बिछौर थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने मीडिया से मामले में दूरी बनाई हुई है | लेकिन पीड़ित महिला और उसके माता -पिता दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि आरोपियों को कब उनके किए की सजा मिल पाती है | तो वहीं बड़ा सवाल ये भी की क्या कभी दहेज के दानव से समाज को छुटकारा मिल भी पाएगा या नहीं |

Watch Video

https://youtu.be/M-t3OGjGKTo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *