ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बरगाड़ी कांड के मामले में पुलिस की विशेष जांच टीम ने कई डेरा प्रेमियों को इस मामले के तहत गिरफ्तार किया है। सूत्रों का कहना है कि बरगाड़ी कांड के मामले के कारण डेरा प्रेमी महिंदर पाल बिट्टू के घर छापामारी की गई।
इस दौरान बिट्टू के घर से 32 पिस्तौल, 28 खाली कारतूस और गुरूनानक देव जी की जन्म साखी सहित कुछ धार्मिक किताबें बरामद की गई है। वहीं सूत्रों का ये भी कहना है कि पुलिस ने बिट्टू के खिलाफ कई नए मामले भी दर्ज किए है। हालांकि श्री गुरू ग्रंथ साहिब के चोरी किए गए सरूपों के सैकड़ों अंगों को फेंक दिए गए है।
सूत्रों का कहना है कि महिंदर पाल बिट्टू इस मामले पर बयान बदलता आ रहा था पर बिट्टू ने श्री गुरू ग्रंथ साहिब के सरूपों को फेंका गया था। फिलहाल पुलिस श्री गुरू ग्रंथ साहिब के सरूपों को तलाशने में जुटी हुई है।


