|
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू-कश्मीर: उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा इलाके मे सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई | इस जिसमें दो आंतकी ढेर हो गए और एक जवान शहीद हो गया | रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि सुरक्षा बलों के जवानों ने गुरुवार की सुबह बांदीपुरा में पनार के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया | सुरक्षा बलों के जवान जब घने जंगलों की ओर बढ़ रहे थे तो आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी | जिसका सुरक्षाबलों ने मुँहतोड़ जवाब दिया और दो आतंकवादियों को मार गिराया | मुठभेड़ में एक सैनिक भी शहीद हो गया | अंतिम सूचना मिलने तक आतंकियोवादियों को पकड़ने के खिलाफ तलाशी अभियान जारी है | सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ तलाशी अभियान के दौरान आतंकियो ने की गोलाबारी सुरक्षाबलो ने दिया मुँहतोड जवाब दो आंतकी ढेर, एक जवान शहीद |
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू-कश्मीर: उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा इलाके मे सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई | इस जिसमें दो आंतकी ढेर हो…


