ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अपनी सरकार के कर्ज राहत कार्यक्रम के पहले चरण के तहत अगले 10 दिन में सहकारी समिति के सदस्य 38000 किसानों के लिए 209 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की | उन्होंने कहा कि पहले चरण में अब तक 2,77,633 सीमांत किसानों को 1,525.61 करोड़ रुपये की राहत दी गयी है | रकम सीधे किसानों के खाते में भेजी गयी है। सिंह ने कहा कि सहकारी समितियों के सदस्य कुल 3.43 लाख सीमांत किसानों में 27,179 इसके लिए अयोग्य पाए गए क्योंकि वे या तो सरकारी या अर्द्धसरकारी कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे थे या अर्हता को पूरा नहीं कर पाए।
उन्होंने कहा कि 19,706 किसानों ने आवश्यक स्व घोषित फार्म जमा करने से मना कर दिया। बाकी 38,000 किसानों को अगले 10 दिनों में कर्ज राहत प्रदान की जाएगी।मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि अगर कोई योग्य किसान छूट जाता है तो वह इलाके के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट से संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में सहकारी समितियों से जुड़े छोटे किसानों के लिए राहत जारी की जाएगी |
किसानों के लिए कर्ज राहत की घोषणा
209 करोड़ रुपये के कर्ज माफ
कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने किया एलान
38,000 किसानों को मिलेगी राहत
Watch Video
https://youtu.be/cC-9FiDA8N8
