ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: उत्तरी भारत बीती शाम से ही धूल की चादर से ढका हुआ है। गौरतलब है कि राजस्थान, पंजाब दिल्ली हरियाणा औऱ पश्चिम उत्तर प्रदेश इस धूल की गहरी चादर के कारण परेशान हो रहे है। इस कारण लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी आ रही है
साथ ही हवाई आवाजाई भी रोक दी गई है। सूत्रों का ये भी कहना है कि ऐसे हालातों ऐसे हालात रहे तो उत्तरी भारत के लिए आने वाले 48 घंटे मुश्किल से भरे हो सकते है। जिस कारण लोगों को इस दौरान काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। माहिरों में इस मौमस के दौरान बच्चों बुजुर्गों को घर में रहने की सलाह दी है।
साथ ही घर, दफ्तर इत्यादि की खिड़कियों को बंद रखनी चाहिए। इसके इलावा इस दौरान कोई भी निर्माण कार्य और कूड़ा कर्कट ना जलाने की भी सलाह दी है। चंडीगढ़ में मौमस के खराब होने के कारण कई फ्लाइटस को रद्द कर दिया गया है।


