ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देश नोटबंदी का समय कोई भी भूला नहीं सकता है। बैंको में रोज लोग अपना जरूरी काम को छोड़ कर लाइनों में नोट बदलवाने के लिए खड़े हो जाते थे। इस नोटबंदी पर मोदी सरकार का ये कहना था कि नोटबंदी कर काले धन पर नियत्रंण के साथ साथ जाली नोटों पर भी नियत्रंण पाया जा सकेंगा। पर इस नोटबंदी से सबसे ज्यादा परेशानी आम लोगों को झेलनी पड़ी थी।
पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी फेल हो गई है। सूत्रों का कहना है कि रिजर्व बैंक के ताजा आकड़ों को पेश किया है। आकड़ों के अनुसार लोगों के पास नकदी का स्तर 18.5 लाख करोड़ से भी ऊपर तक पहुंच गया है। जिससे कहा जा सकता है कि ये आकड़े नोटबंदी के बाद की स्थिति के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है। सूत्रों का कहना है कि नोटबंदी के बाद लोगों के हाथ नकदी कम होकर केवल 1.8 लाख करोड़ रूपए रह गई थी।
पर पहली जून की स्थिति के अनुसार 19.3 लाख करो़ नकदी बाजार में है। जिससे साफ पता चल रहा है कि मोदी सरकार की नोटबंदी फैल हो गई है। बैंकों के आए आकड़ों के बाद कहा जा सकता है स्थिति पहले जैसी हो गई है। बता दें कि 8 नंवबर 2016 को नोटबंदी का एलान हुआ था जिसके बाद 99 फीसदी 500 और 1000 रूपए के नोट बैंकों में वापिस आ गए थे।


