ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में गैर कानूनी इमारतों का मामला काफी समय से लटका हुआ है जिस कारण पंजाब सरकार पंजाब में गैर कानूनी बिल्डिंगों पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। सूत्रों का कहना है कि गैर कानूनी मामले के हल के लिए सब कमेटी मीटिंग में एक ऐसी स्कीम लाने का फैसला किया गया है। जो इस गैर कानूनी इमारतों पर लगाम लगा सकेंगी।
सूत्रों का ये भी कहना है कि स्थानिक मंत्री नवजोत सिंह सिद्दू ने जानकारी देते हुए कहा कि स्कीम के तहत गैर कानूनी इमारतों के नक्शों को पास करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इनके साथ ही गैर कानूनी बिल्डिंगों के मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

